मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी से उनके कार्यालय में भूमि मामले में बयान दर्ज करने को कहा

Ads

मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी से उनके कार्यालय में भूमि मामले में बयान दर्ज करने को कहा

  •  
  • Publish Date - January 16, 2024 / 12:23 AM IST,
    Updated On - January 16, 2024 / 12:23 AM IST

रांची, 15 जनवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा है कि वह 20 जनवरी को उनके सचिवालय में धन शोधन मामले में उनका बयान दर्ज कर सकता है। सूत्रों ने सोमवार रात को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा था, जिसमें उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया था।

सोरेन द्वारा एजेंसी के सात समन में शामिल नहीं होने के बाद ईडी ने यह पत्र भेजा।

ईडी के अनुसार, मौजूदा जांच झारखंड में ‘‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक बड़े रैकेट’ से संबंधित है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र