मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को ट्रेन की कमी का सामना करना पड़ रहा : केजरीवाल

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को ट्रेन की कमी का सामना करना पड़ रहा : केजरीवाल

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को ट्रेन की कमी का सामना करना पड़ रहा : केजरीवाल
Modified Date: February 5, 2024 / 09:48 pm IST
Published Date: February 5, 2024 9:48 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ को देशभर में बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को तीर्थ स्थलों तक ले जाने के लिए ट्रेन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह टिप्पणी एक ‘भजन संध्या’ के दौरान की, जिसके दौरान उन्होंने तिरुपति जा रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया।

केजरीवाल ने कहा कि लगभग हर हफ्ते, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक ट्रेन दिल्ली से रवाना होती है, जो बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों पर ले जाती है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों ने श्री रामेश्वरम, द्वारकाधीश, पुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और वृन्दावन सहित लगभग 13 तीर्थ स्थलों की यात्रा की है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा आयोजित करने की प्रेरणा श्रवण कुमार के जीवन से मिली। श्रवण कुमार जबरदस्त समर्पण का परिचय देते हुए अपने नेत्रहीन बुजुर्ग माता-पिता को अपने कंधों पर तीर्थयात्रा पर ले गये।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी ने बचपन से उनकी कहानी सुनी है और अपने बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान करने का गुण सीखा है। न केवल तीर्थयात्रा करने में बल्कि इसका आयोजन करने में भी पुण्य है।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में