महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए CO, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश.. सस्पेंड

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए CO, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश.. सस्पेंड

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए CO, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश..  सस्पेंड
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 11, 2021 5:49 am IST

कानपुर, यूपी। उन्नाव जिले के बीघापुर सीओ और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। कानपुर के एक होटल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ पकड़े गए थे। एसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच एएसपी शशि शेखर सिंह करेंगे।

पढ़ें- जनसंख्या नीति आज जारी करेगी ये सरकार, जानिए सीएम योगी का क्या है प्लान.. 1 बच…

सीओ उन्नाव एक ग्रामीण सर्किल में तैनात हैं और मूल रूप से गोरखपुर मंडल के एक जिले के निवासी हैं। उन्होंने मंगलवार को घर जाने के लिए एसपी से अवकाश लिया। करीब चार बजे वह एक महिला सिपाही के साथ कानपुर के मॉल रोड स्थित होटल पहुंचे और वहां कमरा बुक करके ठहर गए। उनके साथ उन्नाव के बीघापुर सर्किल के एक थाने में तैनात महिला सिपाही भी कमरे में ठहर गई।

पढ़ें- यूपी में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव नतीजे विधानसभा चुनाव में होंगे रिप…

पत्नी ने जब सीओ का फोन बंद मिला तो उन्होंने हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एसपी ने आनन-फानन सर्विलांस टीम को सक्रिय किया तो उनका मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल के बाद बंद मिला।

पढ़ें- अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, मारे गए आतंकियों में 1 लश…

रात 12 बजे उन्नाव पुलिस ने उस होटल पहुंचकर पूछताछ की तो सीओ के यहां किसी महिला के साथ होने का पता लगा।

पढ़ें- मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल को मिली बलात्कार की धमकी, पुलिस ने दर…

पुलिस ने सीओ से पूछताछ की और मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करते हुए वहां से लौट गई। इसके बाद भी सीओ ने महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में रात बिताई और सुबह निकल गए। मामले ने तूल पकड़ी तो दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। 

 


लेखक के बारे में