कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद

कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद

कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद
Modified Date: July 23, 2026 / 07:51 am IST
Published Date: July 23, 2026 7:51 am IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगला आदेश आने तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

यह कदम जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बाद उठाया गया।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’

भाषा

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में