दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, 24 तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, 24 तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, 24 तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 22, 2019 6:41 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। सोमवार दोपहर और देर रात कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिल्ली में ठंड फिर बढ़ गई है। दिल्ली में बह रही तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।

पढ़ें-‘कबूतरबाजों’ पर कार्रवाई के लिए स्पेशल सेल बनाएगी हरियाणा सरकार, 21 के खिलाफ ..

मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी तक तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद भी सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पढ़ें- 10 फीसदी आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 18…

वहीं उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई भागों में भारी बर्फबारी ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल के शिमला, कुल्लू मनाली, चंबा, किन्नौर, मंडी सहित हिमाचल के कई इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नेशनल हाईवे सहित 200 छोटी बड़ी सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।


लेखक के बारे में