झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, गुमला जिला 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा

Ads

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, गुमला जिला 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा

  •  
  • Publish Date - January 13, 2026 / 12:28 PM IST,
    Updated On - January 13, 2026 / 12:28 PM IST

रांची, 13 जनवरी (भाषा) झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस और पलामू जिले के डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर ओर लगातार हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।”

उन्होंने बताया कि रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में यह 9.3 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा