पंजाब और हरियाणा में शीतलहर बरकरार

Ads

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर बरकरार

  •  
  • Publish Date - January 15, 2025 / 03:32 PM IST,
    Updated On - January 15, 2025 / 03:32 PM IST

चंडीगढ़, 15 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा।

अमृतसर और लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर भी कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: तापमान 5.8 डिग्री, 7.6 डिग्री, 4.2 डिग्री और 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.2 डिग्री, 4 डिग्री, 7.7 डिग्री, 5.3 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा