दिल्ली में शीत लहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शीत लहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शीत लहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 31, 2021 7:02 am IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

इस सप्ताह यह चौथा दिन है जब दिल्ली शीत लहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर शुक्रवार को भी शीत लहर की चपेट में था और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में