राजस्थान में कई इलाकों में शीतलहर जारी

Ads

राजस्थान में कई इलाकों में शीतलहर जारी

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 12:25 PM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 12:25 PM IST

जयपुर, 15 जनवरी (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। राज्य के अलवर, पिलानी, सीकर, चूरू में शीतलहर जबकि गंगानगर में में अति शीतलहर दर्ज की गई।

इस दौरान न्यूनतम तापमान पिलानी में 2.5 डिग्री, चूरू में 2.9 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, अलवर और करौली में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.3 डिग्री, गंगानगर में 5.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.2 डिग्री और धौलपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार