पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी
Modified Date: February 5, 2023 / 02:16 pm IST
Published Date: February 5, 2023 2:16 pm IST

चंडीगढ़, पांच फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। राज्य के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9.0 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भाषा साजन पारुल

पारुल


लेखक के बारे में