पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा

Ads

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा

  •  
  • Publish Date - January 18, 2024 / 03:23 PM IST,
    Updated On - January 18, 2024 / 03:23 PM IST

चंडीगढ़, 18 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों राज्यों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, अंबाला सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।

यहां मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 5.1, 3.6, 4.2 और छह डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शीतलहर की स्थिति रही।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी शीतलहर की चपेट में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में, भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में क्रमश: 5.1, 4.5, 4.4, 7.2, 6.2 और 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा।

भाषा योगेश सुरेश

सुरेश