पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी
Modified Date: January 6, 2025 / 03:16 pm IST
Published Date: January 6, 2025 3:16 pm IST

चंडीगढ़, छह जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में बल्लोवाल सौखड़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान अमृतसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री, पठानकोट में 9.3 डिग्री, बठिंडा में 7.4 डिग्री और गुरदासपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.4 डिग्री, करनाल में 8.5 डिग्री, नारनौल में 7.5 डिग्री, भिवानी में 10.0 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा।

भाषा खारी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में