WB IAS Transfer: बदले गए 10 जिलों के कलेक्टर, कई निगमों के आयुक्त इधर से उधर, सरकार ने 200 से ज्यादा अफसरों का तबादला
बदले गए 10 जिलों के कलेक्टर, कई निगमों के आयुक्त इधर से उधर, Collectors of 10 districts have been replaced, and commissioners of several corporations have been shifted
IAS Transfer Latest News. Image Source- IBC24
कोलकाताः WB IAS Transfer: चुनाव आयोग की ओर से SIR की घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को अपने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ममता सरकार ने राज्य के 200 अफसरों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है। इनमें कई कुल 61 आईएएस और 145 डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी शामिल है। 10 जिलों के जिलाधिकारी(कलेक्टरों) का तबादला किया गया है।
कितने अधिकारियों का किया गया तबादला?
WB IAS Transfer:इस सूची में 10 जिलाधिकारियों (डीएम), कई विशेष सचिवों, ऑफिसर्स ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी), अतिरिक्त जिलाधिकारियों (एडीएम) और एसडीओ स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, हाउसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआईडीसीओ) के प्रबंध निदेशक, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के आयुक्त और हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।
इन जिलों के बदले गए डीएम
जिन जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, उनमें उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, दार्जिलिंग, मालदा, बीरभूम, झारग्राम और पूर्व मेदिनीपुर शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये सभी अफसर आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य सरकार के लिए इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल करना संभव नहीं होता, इसलिए यह कदम पहले उठा लिया गया।

Facebook


