कॉलेजियम ने आठ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी
कॉलेजियम ने आठ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मंगलवार को दो उच्च न्यायालयों में आठ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आर पूर्णिमा, न्यायमूर्ति एम ज्योतिरमन और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन देवदॉस मारिया क्लेट के नामों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दी गई।
एक अन्य निर्णय में कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्तागुरु और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद के नामों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दी।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप

Facebook


