सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने कश्मीर में अभियानगत तैयारियों और सुरक्षा तंत्र समीक्षा की

Ads

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने कश्मीर में अभियानगत तैयारियों और सुरक्षा तंत्र समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 02:54 PM IST

श्रीनगर, 14 फरवरी (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कश्मीर घाटी में तैनात बलों की अभियानगत तैयारियों और सुरक्षा तंत्र की व्यापक समीक्षा की। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि कमांडर ने कश्मीर में एक रणनीतिक आपूर्ति से जुड़ी इकाई का दौरा कर उसकी अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।

सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तर और दक्षिण कश्मीर में तैनात जवानों की अभियानगत तैयारी और सुरक्षा तंत्र का जायजा लिया।’’

इसने कहा कि कमांडर को एकीकृत खुफिया ग्रिड, अद्यतन अभियानगत प्रोटोकॉल और उन्नत संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जो जटिल सुरक्षा परिदृश्य में तैयारियों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सेना के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, दृढ़ संकल्प और अभियानगत उत्कृष्टता के प्रति सैनिकों की अटूट समर्पण की सराहना की।

पोस्ट में कहा गया, “कमांडर ने सैनिकों के साथ बातचीत की और संदेश दिया कि सुरक्षित तथा मजबूत आपूर्ति श्रृंखला निर्णायक युद्ध क्षमता की आधारशिला होती है।”

इसमें कहा गया, ‘‘सेना के कमांडर ने कमान की सराहना की कि उसने एक मजबूत और तकनीकी रूप से सक्षम तंत्र बनाए रखा है, जो भविष्य के युद्ध की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ है।’’

भाषा खारी संतोष

संतोष