जम्मू, 28 मई (भाषा) राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने बृहस्पतिवार को पठानकोट (पंजाब) और जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले का दौरा किया और क्षेत्र में तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।
राइजिंग स्टार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने पठानकोट और कठुआ में तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की और उनकी तत्परता, निर्बाध एकीकरण और अनुकरणीय पेशेवर रवैये की सराहना की।’’
राइजिंग स्टार कोर जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों सहित कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों के अभियानगत क्षेत्रों का जिम्मा संभालता है।
भाषा शोभना पवनेश
पवनेश