आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया

Ads

आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 03:28 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभाओं के लिए चुनाव होने के साथ-साथ, कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी अप्रैल में होंगे।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक आयोग की आंख और कान के रूप में काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित हों।

आयोग ने निर्देश दिया है कि पर्यवेक्षकों की बृहस्पतिवार तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैनाती हो जाए।

आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक अपने संपर्क विवरण सार्वजनिक करेंगे और उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों या उनके प्रतिनिधियों, या जनता से चुनाव संबंधी शिकायतों को सुनने के लिए प्रतिदिन एक निश्चित समय निर्धारित करेंगे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप