पर्थ, 17 मार्च (एपी) सैम केर के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां गत चैंपियन चीन को 2-1 से हराकर महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
मध्यांतर तक मुकाबला 1-1 से बराबर था जिसके बाद चेल्सी की अनुभवी फारवर्ड केर ने 58वें मिनट में बाएं पैर से शॉट लगाकर गोल दागकर स्कोर 2-1 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
इससे पहले केटलिन फूर्ड ने 17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई थी जबकि चीन ने 26वें मिनट में पेनल्टी पर दागे झांग लिनयेन के गोल से बराबरी हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में जापान और दक्षिण कोरिया के बीच बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2010 में यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता जीती थी।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द