Niti Aayog Meeting Update
कोलकाताः WB Election TMC Candidate List तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 3 सीटें सहयोगी दल को दी गई हैं। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगी।
WB Election TMC Candidate List उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए और मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए।”
West Bengal | TMC announces names of candidates for 291 assembly seats
Voting for all 294 assembly seats in West Bengal will be held in two phases – on April 23 and 29 – with 152 and 142 seats going to polls, respectively. Counting of votes will take place on May 4. pic.twitter.com/235IbTGpwO
— ANI (@ANI) March 17, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में कहा, “उम्मीदवारों की सूची घोषित करने से पहले, मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं ‘मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति’ सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं – आप क्यों डर रहे हैं? अगर चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए; सही तरीके से मैदान में उतरिए। चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया। भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी। यह पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। बंगाल जीतेगा। ‘दिल्ली का लड्डू’ नहीं जीतेगा।