RSS Press Conference Bhopal: ‘तेजी से बढ़ रहा संघ का दायरा, केरल के मुस्लिम और ईसाई परिवार भी आए संपर्क में…’ प्रांत संघचालक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अहम जानकारी, आप भी जानें यहां

Ads

RSS Press Conference Bhopal: प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने संगठन के विस्तार और संरचनात्मक बदलावों को लेकर अहम जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 05:45 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 05:46 PM IST

RSS Press Conference Bhopal/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में आज RSS के मध्यभारत प्रांत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
  • प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने संगठन के विस्तार और संरचनात्मक बदलावों को लेकर अहम जानकारी दी।
  • अशोक पांडे ने बताया कि, मध्य भारत में तेजी से संघ का विस्तार हो रहा है।

RSS Press Conference Bhopal: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्यभारत प्रांत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने संगठन के विस्तार और संरचनात्मक बदलावों को लेकर अहम जानकारी दी। (RSS Press Conference Bhopal) प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने बताया कि, मध्य भारत में तेजी से संघ का विस्तार हो रहा है और शताब्दी वर्ष को संगठन ने विस्तार के अवसर के रूप में लिया है। शहरों में बस्ती स्तर और गांवों में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ की विचारधारा और कार्यों की जानकारी दे रहे हैं।

संघ का दायरा बढ़ रहा तेजी से

प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्यभारत प्रांत में वर्तमान में 2481 स्थानों पर 3842 शाखाएं संचालित हो रही हैं। वहीं विभिन्न हिंदू सम्मेलनों में 52 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी रही। इसके अलावा करीब 80 हजार स्वयंसेवकों ने 27 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क किया है।अशोक पांडे ने देशभर के आंकड़ों की जानकारी देते हुआ बताया कि, साल 2025 में 51,740 स्थानों पर 83,129 शाखाएं संचालित हो रही थीं, जो 2026 में बढ़कर 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखाएं हो गई हैं। इस तरह एक साल में 3943 नए स्थान और 5820 नई शाखाएं जुड़ी हैं। (RSS Press Conference Bhopal) उन्होंने यह भी बताया कि केरल में संघ कार्यकर्ताओं ने 55 हजार से अधिक मुस्लिम और 54 हजार से ज्यादा ईसाई परिवारों से संपर्क स्थापित किया है।

संघ ने किया पंच परिवर्तन का आह्वान

RSS Press Conference Bhopal:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे मुद्दों पर ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान किया गया है। अशोक पांडे ने कहा कि शताब्दी वर्ष के बाद भी संघ के कार्य लगातार जारी रहेंगे। आज आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठनात्मक बदलावों की भी घोषणा की गई। (RSS Press Conference Bhopal) बताया गया कि 27 मार्च से प्रांत व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और इसकी जगह संभाग व्यवस्था लागू की जाएगी।

प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने बताई नई व्यवस्था

प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने बताया कि, नई व्यवस्था के तहत संभाग स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी, मध्यप्रदेश में 7 संभाग बनाए जाएंगे, मध्य भारत क्षेत्र में कुल 9 संभाग होंगे, प्रदेश कार्यसमिति की संरचना यथावत रहेगी और एक प्रदेश प्रचारक और एक कार्यवाहक नियुक्त होंगे। संघ ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव संगठन को और (RSS Press Conference Bhopal) अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:- 

शीर्ष 5 समाचार