गुरुग्राम में नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोप में कंपनी प्रतिनिधि गिरफ्तार

Ads

गुरुग्राम में नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोप में कंपनी प्रतिनिधि गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 2, 2025 / 09:26 PM IST,
    Updated On - October 2, 2025 / 09:26 PM IST

गुरुग्राम, दो अक्टूबर (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर-93 में आठ साल की बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में एक कंपनी प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लड़की के अपहरण के संबंध में बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि सेक्टर-83 निवासी समद (21) नामक आरोपी ने लड़की को खाना देने के बहाने फुसलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा छह जोड़ दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने बच्ची को खाना देने के बहाने फुसलाया और उसके साथ बलात्कार किया।’’

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश