स्टालिन को निशाना बनाकर अपमानजनक पोस्ट करने को लेकर ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ शिकायत

स्टालिन को निशाना बनाकर अपमानजनक पोस्ट करने को लेकर ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ शिकायत

स्टालिन को निशाना बनाकर अपमानजनक पोस्ट करने को लेकर ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ शिकायत
Modified Date: June 18, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: June 18, 2026 4:31 pm IST

चेन्नई, 18 जून (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन के खिलाफ कथित तौर पर झूठी, अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए एक ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ पुलिस और तमिलनाडु साइबर अपराध शाखा में एक औपचारिक आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गई है।

सरवनन ने 17 जून को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि शिकायत चेन्नई निवासी और द्रमुक कैडर एस. नटराजन (51) द्वारा दर्ज करायी गई है।

शिकायत ‘एक्स’ हैंडल ‘कांचीपुरम विजय फैन’ का संचालन करने वाले उपयोगकर्ता(ओं) को लक्षित करती है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के समर्थकों से जुड़ा है।

शिकायत के अनुसार, ‘एक्स’ हैंडल ने हाल ही में एम. के. स्टालिन की वास्तविक छवि वाली एक पोस्ट प्रकाशित की, जिसमें अपमानजनक और आपत्तिजनक तमिल टिप्पणी थीं।

पोस्ट में दावा किया गया कि स्टालिन ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में ऋण लिया था और उन उधारों को चुकाने के लिए वह उत्तरदायी हैं। इसमें आरोप लगाया गया कि स्टालिन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने ‘तमिलनाडु को कर्ज में धकेल दिया’ और उसके नागरिकों को कर्जदार बना दिया।

नटराजन ने अपनी शिकायत में कहा कि ये आरोप किसी भी सत्यापन योग्य सामग्री या विश्वसनीय साक्ष्य से पूरी तरह रहित हैं। उन्होंने इस प्रकाशन को ‘‘भ्रामक सूचना फैलाने, नेता की सार्वजनिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और आम जनता को गुमराह करने का सुनियोजित प्रयास’’ बताया।

शिकायतकर्ता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अपमानजनक सामग्री को स्क्रीनशॉट, व्हाट्सऐप समूहों और टेलीग्राम चैनल के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है, जिससे ‘प्रतिष्ठा को व्यापक क्षति’ हुई है।

उन्होंने कहा कि पोस्ट का समग्र प्रयास तत्कालीन द्रमुक सरकार और उसके नेतृत्व को दुर्भावनापूर्ण ढंग से ‘भ्रष्ट और वित्तीय रूप से गैर-जिम्मेदार’ के रूप में चित्रित करना है।

नटराजन ने अधिकारियों से एक प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपियों की पहचान करने, आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटाना सुनिश्चित करने और डिजिटल साक्ष्य को कानूनी कार्रवाई के लिए संरक्षित करने का अनुरोध किया है।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में