कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

Ads

कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

  •  
  • Publish Date - November 22, 2021 / 10:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कर्नाटक के लिए 20 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। राज्य में 10 दिसंबर को 25 सीटों के लिए चुनाव होना है।

इसी तरह, महाराष्ट्र के लिए उसने दो उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रदेश के गृह राज्य मंत्री सतेज (बंटी) डी पाटिल भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में आठ सीटों के लिए 10 दिसंबर को चुनाव होना है।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप