कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को अपनी पेशेवर शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया

Ads

कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को अपनी पेशेवर शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - November 16, 2023 / 01:00 AM IST,
    Updated On - November 16, 2023 / 01:00 AM IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को प्रवीण चक्रवर्ती को अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सांसद शशि थरूर का स्थान लेंगे।

चक्रवर्ती अब तक ‘डेटा एनालिटिक्स’ विभाग के अध्यक्ष थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री प्रवीण चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

उन्होंने कहा, ‘पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्री शशि थरूर के योगदान की सराहना करती है।’

थरूर लंबे समय से पार्टी की अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे। वह पार्टी की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति के नियमित सदस्य बन गए हैं।

भाषा नोमान सुरभि

सुरभि