राहुल को राम और मोदी को रावण बताने वाले पोस्टरों पर भाजपा-कांग्रेस में हाथापाई
राहुल को राम और मोदी को रावण बताने वाले पोस्टरों पर भाजपा-कांग्रेस में हाथापाई
अमेठी। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर है जहां मंगलवार को उनके दौरे के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को पोस्टर से शुरू हुआ विवाद मंगलवार आते आते मारपीट तक पहुंच गया। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर मामले को संभालना पड़ा। हांलाकि इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबरें आती रही।
मामा का पारा चढ़ा, अंगरक्षक को थप्पड़ जड़ा
दरअसल विवाद की जड़ बना कांग्रेस का एक पोस्टर जिसमें राहुल गांधी को राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में बताया गया था। पोस्टर में कहा गया कि राहुल गांधी देश में राम राज्य लाएंगे और बीजेपी के कुशासन को खत्म कर देंगे। इसी में नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में बतया गया था जिस पर भाजपा के नेताओं ने कड़ी आपत्ती जताते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग कर दी। मंगलवार को इसी विवाद पर माफी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के दौरे का विरोध करने पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी झड़पें हुई।
हवा में उड़ते हुए बिल्डिंग के फस्ट फ्लोर में जा घुसी ये कार, जानिए पूरी खबर
वैसे मंगलवार के दिन राहुल की सभा में एक और अजीब घटना हुई, दरअसल राहुल को आज एक काॅलेज के कार्यक्रम में पहुंचना था जहां छात्र उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन बीच-बीच में ऐसी खबरें आती रही कि राहुल नहीं आ सकेंगे जिससे नाराज छात्रों ने राहुल के विरोध में नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी और गौरीगंज में एक रैली के दौरान भी कुछ स्थानीय लोगों ने राहुल के विरोध में काले झंडे लहराए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


