कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक,बाढ़ पीड़ितों के लिए माननीय देंगे एक माह का वेतन,राफेल पर बोलेंगे हल्ला

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक,बाढ़ पीड़ितों के लिए माननीय देंगे एक माह का वेतन,राफेल पर बोलेंगे हल्ला

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक,बाढ़ पीड़ितों के लिए माननीय देंगे एक माह का वेतन,राफेल पर बोलेंगे हल्ला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 18, 2018 10:30 am IST

दिल्ली/रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में महासचिवों, सभी प्रभारी, चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी इस बैठक में शामिल हुए।

बताया गया कि बैठक में पार्टी ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का फैसला लिया। कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक एक महीने का वेतन देंगे देंगे। इस दौरान देश की मौजूदा राजनीति पर भी व्यापक चर्चा हुई

यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौटते ही रमन ने ली अफसरों की बैठक,केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार आई सामने

कांग्रेस ने यह भी निर्णय लिया है कि पार्टी जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक देशभर में राफेल घोटाले को लेकर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में पार्टी के केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि राफेल विमान खरीद मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आक्रामक रुख अख्तियार किया हुआ है और वे लगातार इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले बोल रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में