धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों, वकीलों का प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों, वकीलों का प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों, वकीलों का प्रदर्शन
Modified Date: July 20, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: July 20, 2026 4:16 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, 20 जुलाई (भाषा) शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं और परीक्षा के पर्चे लीक होने के मामलों को लेकर सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक पर छात्रों और वकीलों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने कहा कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की तैयारी कर रही थी और चाहती थी कि सरकार यह स्पष्ट करे कि वह परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में किसी को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार क्यों नहीं है।

उसने कहा, ‘सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के बावजूद सरकार द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया है। यह लोकतंत्र नहीं है।’

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल से वांगचुक को हटाने में जल्दबाजी दिखाने के बजाय, केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने में तेजी दिखानी चाहिए थी।

प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर व्यवस्था विफल होती है, तो मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले वकीलों ने नयी दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल लोगों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे लोगों को उनसे सवाल करने का कोई अधिकार ही नहीं है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में