Teacher Bharti Approvel Latest News: आ गई खुशखबरी.. राज्य में होगी 15 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

Sarkari Teacher Bharti Approval Latest News Karnataka: कर्नाटक कैबिनेट ने 15 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी, कई विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर भी फैसला।

Teacher Bharti Approvel Latest News: आ गई खुशखबरी.. राज्य में होगी 15 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

Sarkari Teacher Bharti Approvel Latest News || Image- IBC24 NEWS File

Modified Date: July 20, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: July 20, 2026 4:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 हजार शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी।
  • कैबिनेट ने कई अहम प्रस्ताव किए स्वीकृत।
  • एग्रीटेक मिशन-2026 भी हुआ मंजूर।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने राज्य में 15,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। (Sarkari Teacher Bharti Approvel Latest News) इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने ‘कर्नाटक एग्रीटेक मिशन-2026’ समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कर्नाटक एग्रीटेक मिशन-2026′ को भी मंजूरी

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बताया कि सरकार ने पिछड़े वर्गों और घुमंतू समुदायों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा नए चिकित्सा बुनियादी ढांचे, सिंचाई और सड़क विकास परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘कर्नाटक एग्रीटेक मिशन-2026’ को मंजूरी दी है। इस मिशन के तहत उपग्रह डेटा, ड्रोन सर्वेक्षण और मौसम पूर्वानुमान का उपयोग कर किसानों को फसल की योजना, बुआई तथा कीट एवं रोग नियंत्रण से जुड़े निर्णयों के लिए सलाह दी जाएगी।

शिवकुमार ने यह भी कहा कि रायचूर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई है। (Sarkari Teacher Bharti Approvel Latest News) यह कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में अपनी तरह की पहली पहल होगी, जिस पर अगले पांच वर्षों में लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

15,000 शिक्षकों की भर्ती को भी स्वीकृति

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग में 15,000 शिक्षकों की भर्ती को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार को निलंबित करने के राज्यपाल के फैसले को भी मंजूरी दे दी गई।

इन्हें भी पढ़ें:

कमजोर मांग से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत में मामूली गिरावट

मुंबई में लोक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर 23 जुलाई से छह अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू

ऑरम प्रॉपटेक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिए: योगी आदित्यनाथ

अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत फिर चार डॉलर प्रति गैलन पर पहुंची


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown