नोएडा: निठारी मंगल बाजार के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच जारी

नोएडा: निठारी मंगल बाजार के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच जारी

नोएडा: निठारी मंगल बाजार के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच जारी
Modified Date: July 20, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: July 20, 2026 4:19 pm IST

नोएडा, 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में निठारी मंगल बाजार के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोएडा पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति फुटपाथ पर रहता था और कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था।

पुलिस के मुताबिक, उसके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में