कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया: भाजपा अध्यक्ष नवीन
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया: भाजपा अध्यक्ष नवीन
बेंगलुरु, 25 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर युवाओं की आकांक्षाओं के साथ “विश्वासघात” करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पास भारत के युवाओं के भविष्य और उनकी क्षमता को लेकर कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।
भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार ‘इंटरैक्शन विद यंग माइंड्स’ कार्यक्रम में नवीन ने कहा, “कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया है।”
उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार के दौरान अत्यधिक भ्रष्टाचार और कुशासन ने यह दिखा दिया है कि पार्टी के पास भारत के युवाओं के भविष्य और उनकी क्षमता को लेकर कोई दूरदृष्टि नहीं है।
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने विकसित भारत के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका और युवा नेतृत्व के महत्व पर भी चर्चा की।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


