rahul gandhi/ image source: ani x handle
नई दिल्लीः Rahul Gandhi Parliament Speech: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा है कि पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका। उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें जादूगर कहा। राहुल के जादूगर शब्द पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। पीएम के लिए ऐसा बोलेंगे। वे चुने हुए लीडर हैं। वहीं राजनाथ ने कहा कि इस देश के पीएम के संबंध में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। इस देश की जनता ने उन्हें पीएम बनाया है। राहुल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाए और राहुल माफी मांगे।’
Rahul Gandhi Parliament Speech: राहुल गांधी ने कहा कि मैं जब छोटा था हम बाहर गार्डन में जाने से डरते थे। एक दिन मेरी दादी मुझे हाथ पकड़कर रात मे बगीचे में लेकर आई। उन्होंने कहा अब तुम यहां से नहीं हिलोगे। फिर वो चली गई। मेरी हवा निकल गई। मुझे लगा आज तो मैं गया। वह चली गई मैं वहां दो तीन मिनट रहा, ऐसा लगा कि घंटो बीत गए। मेरे पैर कांपने लगे, तभी मेरी दादी मां आईं उन्होंने कहा तुम डर क्यों रहे हो।
राहुल ने कहा- मुझे बोलना का मौका देने के लिए शुक्रिया। हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां और बहनें और पत्नियां हैं। मेरी और पीएम की पत्नियां नहीं हैं।राहुल जब बोलने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर ने उनसे पूछा कि हाथ में क्या हुआ। स्पीकर के सवाल पर विपक्ष के नेता ने कहा कि चोट लग गई है सर। अंगूठे में चोट लग गई है। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई।