कांग्रेस नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

Ads

कांग्रेस नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 10:38 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 10:38 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 22 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन शुक्रवार को 16वीं केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

राधाकृष्णन को 101 वोट मिले क्योंकि प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) जी. सुधाकरन ने वोट नहीं डाला।

राधाकृष्णन के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के उम्मीदवार ए सी मोइदीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बी बी गोपाकुमार भी इस पद की दौड़ में थे। हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 140 सीट वाली विधानसभा में 102 सदस्यों का बहुमत प्राप्त है।

मोइदीन को 35 वोट मिले और गोपाकुमार को तीन वोट मिले।

विधानसभा में एलडीएफ के 35 और भाजपा के तीन सदस्य हैं।

यूडीएफ ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी जबकि विपक्षी मोर्चों ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना