Vinod Tiwari Arrested/Image Credit: IBC24.in
Vinod Tiwari Arrested: नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को (Vinod Tiwari Arrested) दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंचे थे। (Vinod Tiwari Arrested) इसी दौरान दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Vinod Tiwari Arrested: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। (Vinod Tiwari Arrested) इसके बाद से ही माहौल गरमाया हुआ था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस पर शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी और अब कार्रवाई करते हुए विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-