कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: हिमाचल भाजपा प्रमुख
कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: हिमाचल भाजपा प्रमुख
शिमला, आठ अप्रैल (भाषा) भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सोमवार को कांग्रेस के घोषणापत्र को ”झूठ का पुलिंदा” करार दिया और कहा कि इसका उद्देश्य देश को जाति एवं धर्म के आधार पर विभाजित करना है।
बिंदल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ऐसे वादे किए हैं जिन्हें वह पूरा नहीं कर सकती।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बिंदल ने कहा कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए “झूठे वादे” करना कांग्रेस की विशेषता है और उसने राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भी ऐसा ही किया था।
भाषा नेत्रपाल वैभव
वैभव

Facebook


