कांग्रेस-राकांपा (शप) नेता गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना तलाश रहे
कांग्रेस-राकांपा (शप) नेता गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना तलाश रहे
पणजी, 30 जून (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शप) और कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को गोवा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित गठबंधन पर चर्चा की।
राकांपा (शप) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व गोवा इकाई के प्रमुख जोस फिलिप डिसूजा कर रहे थे, पणजी में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडंकर के कार्यालय पहुंचा।
डिसूजा ने बताया कि राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने उन्हें फोन करके कांग्रेस के साथ चर्चा में शामिल होने के लिए कहा था।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम यहां हाई कमान के निर्देशानुसार आए हैं। गोवा में आम राय यह है कि भाजपा के विरोधी सभी दलों को गठबंधन बनाना चाहिए।’’
डिसूजा के अनुसार, चर्चा अभी प्रारंभिक चरण में है। सीट बंटवारा और अन्य मुद्दे बाद में तय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगली गोवा विधानसभा में आपको राकांपा (शप) का विधायक जरूर दिखेगा।’’
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


