कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ जनसभा करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ जनसभा करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ जनसभा करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 15, 2019 2:09 am IST

नई दिल्ली। सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आज फतेहपुर सीकरी में रैली को संबांधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:महिलाएं कार रैली निकालकर देंगी मतदान का संदेश ,सभी महिला कार चालकों का होगा सम्मान

इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अलीगढ़ और नगीना लोकसभा सीटों पर दो जनसभाओं का संबोधित करेंगे, इस दौरान प्रियंका उनके साथ मौजूद रहेंगी। ये पहली बार है जब कांग्रेस के तीनों नेता एक साथ यूपी में किसी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि पहले ऐसी ही रैली सहारनपुर, बिजनौर, और शामली में होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के वजह से टालनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सहित 20 लोगों के खिलाफ EOW ने दर्ज 

वहीं प्रियंका गांधी आगरा में रोड शो करेंगी। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी के दो दिन के दौरे पर जाएंगी।प्रियंका वाड्रा आज देर शाम 2 दिन के दौर पर अमेठी पहुंचेंगी। वहीं राहुल गांधी आज गुजरात भी जाएंगे, जहां वो गुजरात के अमरैली लोकसभा सीट के राजुला शहर में जनसभा संबोधित करेंगे।


लेखक के बारे में