अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 03:13 PM IST

ईटानगर, 25 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को रोकने, मतदाता सूची से संबंधित फैसलों की स्वतंत्र जांच कराने और जांच पूरी होने तक आगामी चुनावों को स्थगित रखने की मांग की।

पार्टी ने कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी सभी फाइलों को उच्चतम न्यायालय के पास सुरक्षित रखने की भी मांग की।

यह प्रदर्शन राज्य की राजधानी स्थित निर्वाचन भवन के पास किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा