कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री शर्मा के बयान के खिलाफ भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री शर्मा के बयान के खिलाफ भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री शर्मा के बयान के खिलाफ भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन
Modified Date: April 12, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: April 12, 2026 10:34 pm IST

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (भाषा)कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की गई ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों के विरोध में यहां विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की भुवनेश्वर इकाई के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जेना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य भाग में स्थित मास्टर कैंटीन स्क्वायर पर प्रदर्शन किया और शर्मा का पुतला फूंका।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मा के खिलाफ नारे लगाए और उनसे माफी की मांग की।

जेना ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा खरगे के खिलाफ की गई टिप्पणी लोकतंत्र में पूरी तरह से ‘‘अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के बयान न केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं को भी कमजोर करते हैं।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में