Bilaspur Congress Leader FIR. Image Source- IBC24
नई दिल्लीः Assam Assembly Elections 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। जारी सूची के अनुसार अभिजीत पॉल को सिलचर, इंद्रनील पेगु को माजुली और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇 pic.twitter.com/6UWsc2WAm7
— Congress (@INCIndia) March 3, 2026