Assam Elections 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, इतनी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, Congress Releases Second List for Assam Elections 2026, Read

Assam Elections 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, इतनी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

Assam Elections 2026. Image- IBC24 News File

Modified Date: March 15, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: March 14, 2026 11:28 pm IST

गुवाहाटी। Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने रविवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ने का फैसला भी किया है। इससे पहले कांग्रेस 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। नई सूची जारी होने के बाद अब तक पार्टी कुल 65 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद असम में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

दूसरी सूची में कांग्रेस ने गोलकगंज से कार्तिक चंद्र रे, बिरसिंग जरुआ से वाजिद अली चौधरी, बिलासिपारा से अमृत बादशा, मनकाचार से मोहिबुर रहमान, गोलपारा पूर्व से अब्दुल कलाम राशिद आलम, डूधनाई से किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजगरम से नुरुल इस्लाम, मंडिया से अब्दुल खालिक, चमरिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से परनजीत चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

डिमोरिया से इस नेता को मिला टिकट

Assam Elections 2026: कांग्रेस ने डिमोरिया से किशोर कुमार बरुआ, न्यू गुवाहाटी से शांतनु बोरा, मंगलदाई से रिजुमोनी तालुकदार, होजाई से झिल्ली चौधरी, धेकियाजुली से बताश उरुग, रंगापारा से कार्तिक चंद्र कुर्मी, गोहपुर से शंकर ज्योति कुटुम, धेमाजी से सैलेन सोनेवाल, तिनसुकिया से डेविड फुकन, टिंगखोंग से बिपुल गोगोई, डेरगांव से सागरिका बोरा, धोलाई से ध्रुव ज्योति और करीमगंज साउथ से अमीनुर रशीद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।