Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने किया 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान.. कन्हैया कुमार भी मांगेंगे पार्टी के लिए वोट, देखें लिस्ट

Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, राहुल गांधी, कन्हैया कुमार शामिल।

Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने किया 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान.. कन्हैया कुमार भी मांगेंगे पार्टी के लिए वोट, देखें लिस्ट
Modified Date: March 27, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: March 27, 2026 8:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
  • राहुल गांधी, प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार।
  • 9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई नतीजे।

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दल अब पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों में जुट गए है। (Congress Star Campaigners List) उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद अब रणनीति तैयार की जा रही है। सियासी पार्टियां अपने दल के सबसे बड़े और मशहूर चेहरों को सामने रख चुनाव जीतने की कोशिश में जुटी हुई है।

ये दिग्गज संभालेंगे चुनावी कमान

इसी बीच केरल विधासनभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 40 नेताओं और नेत्रियों के नाम है। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद शशि थरूर और दूसरे लोग इस चुनाव में कैंपेन करेंगे। हालाँकि इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं है, जबकि बिहार के युवा नेता कन्हैया कुमार केरल में प्रचार करते नजर आएंगे।

क्रमांक प्रचारक का नाम
1 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे
2 श्रीमती सोनिया गांधी
3 श्री राहुल गांधी
4 श्री ए. के. एंटनी
5 श्री के. सी. वेणुगोपाल
6 श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा
7 श्रीमती दीपा दासमुंशी
8 श्री सिद्दारमैया
9 श्री ए. रेवंत रेड्डी
10 श्री डी. के. शिवकुमार
11 श्री मुकुल वासनिक
12 श्री सचिन पायलट
13 श्री सनी जोसेफ
14 श्री वी. डी. सतीशन
15 श्री रमेश चेन्निथला
16 डॉ. शशि थरूर
17 श्री के. सुधाकरन
18 श्री कोडिकुन्निल सुरेश
19 श्री अडूर प्रकाश
20 श्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन
21 श्री वी. एम. सुधीरन
22 श्री एम. हसन
23 श्री के. मुरलीधरन
24 प्रो. पी. जे. कुरियन
25 श्री बेनी बहानन
26 श्री एम. के. राघवन
27 श्री शफी परंबिल
28 श्री एंटो एंटनी
29 श्री राजमोहन उन्निथन
30 श्री के. जे. जॉर्ज
31 श्री बी. जेड. जमीयर अहमद खान
32 श्रीमती जेबी माथर
33 श्री इमरान प्रतापगढ़ी
34 श्री कन्हैया कुमार
35 श्री मोहम्मद अज़हरुद्दीन
36 श्री के. सी. जोसेफ
37 श्रीमती दीप्ति मैरी वर्गीज़
38 डॉ. शमा मोहम्मद
39 श्री जोसेफ वाज़्हाक्कन
40 श्री अलोशियस ज़ेवियर

9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई नतीजे

केरल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने 16 मार्च को ही कर दिया था। (Congress Star Campaigners List) इसके मुताबिक, राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी और 4 मई को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, 23 मई को केरल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown