कांग्रेस बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर के मुद्दों को उठायेगी

कांग्रेस बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर के मुद्दों को उठायेगी

कांग्रेस बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर के मुद्दों को उठायेगी
Modified Date: January 31, 2024 / 09:07 pm IST
Published Date: January 31, 2024 9:07 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को फैसला किया कि वह संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर समेत विभिन्न मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगी।

पार्टी की संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक में बजट सत्र में उठाये जाने वाले विषयों और रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘राष्ट्रपति का संबोधन (बजट सत्र से पहले दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में) आमतौर पर उन कदमों के बारे में होता है जो सरकार भविष्य में उठाएगी… लेकिन इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुनी करने और मणिपुर जैसे मुद्दों का कोई जिक्र नहीं था। हम चाहते हैं कि ये मुद्दे उठाए जाएं।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार को संसद के दोनों सदनों- लोकसभा तथा राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ सत्र की शुरुआत हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

भाषा हक अविनाश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में