कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘आप’ सरकार से मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए: वड़िंग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘आप’ सरकार से मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए: वड़िंग
चंडीगढ़, दो मई (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा।
राज्य के कार्यकर्ताओं और पार्टी के अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने कहा कि ‘आप’ सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण है और इस सरकार पर जनता से किये गये वादों को पूरा करने का दबाव बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सरकार शुरू से ही लड़खड़ा गई है।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘जैसे की उम्मीद थी, इस सरकार से लोगों का जल्दी ही मोहभंग हो गया है।’’
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


