कानपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी इलाके में बुधवार को एक ठेकेदार को कथित रूप से जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<< 〉
पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रमोद कुमार ने यहां बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके का निवासी ठेकेदार राजेंद्र पाल अपने बकाया 18 लाख रुपए मांगने के लिए बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के घर गया था।
यह भी पढ़ें: Nag panchami 2022: इन 2 शुभ मुहूर्त में होगी नाग देवता की पूजा, नाग पंचमी पर बन रहा ये खास संयोग
पाल के बेटे अरविंद का आरोप है कि शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी ने अपने घर के बरामदे में उसके पिता को आग के हवाले कर दिया। लगभग 80% जली हालत में उसे मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: बाल बाल बचे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की छत, पालकों में आक्रोश
कुमार ने बताया कि बिल्डर शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाले।
यह भी पढ़ें: कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा खोलेगी मोर्चा, 26 जुलाई को विधानसभा का करेगी घेराव
इस बीच, मृतक ठेकेदार के बेटे अरविंद ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके पिता ने बिल्डर से अपना धन वापस लेने के लिए अनेक अधिकारियों से बहुत मिन्नतें की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।