पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की

पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की

पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की
Modified Date: August 3, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:22 pm IST

चंडीगढ़, तीन अगस्त (भाषा) पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने काफी समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर सोमवार से पूरे राज्य में तीन दिन की हड़ताल शुरू की जिसकी वजह से सरकारी बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज, पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (पनबस) और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यूनियन की मांग है कि पिछले 11 वर्ष से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए और ‘आउटसोर्स’ के जरिए काम कर रहे कर्मचारियों को भी संविदा व्यवस्था के तहत लाया जाए।

यूनियन की अन्य प्रमुख मांगों में पिछली हड़तालों के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज किए गए “झूठे मामलों” को वापस लेना, समान काम के लिए समान वेतन का सिद्धांत लागू करना आदि शामिल हैं।

यूनियन का कहना है कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जातीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में