सीओपी 15 में प्रवासी प्रजातियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया: पर्यावरण मंत्रालय

Ads

सीओपी 15 में प्रवासी प्रजातियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया: पर्यावरण मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) भारत ने ब्राजील में जारी 15वें सीओपी में प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सीओपी का आयोजन ‘प्रवासी प्रजाति संधि’ (सीएमएस) के तहत किया जाता है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पर्यावरण मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रवासी प्रजाति सम्मेलन (सीएमएस) के तहत आयोजित 15वें सीओपी (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) में भारत ने प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और विशेष रूप से मध्य एशियाई फ्लाईवे पहल की स्थापना के वर्तमान चरण का उल्लेख किया।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘भारत ने सीएमएस सचिवालय को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और बैठक की मेजबानी करने के लिए ब्राजील सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।’’

वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण से जुड़ी संधि के तहत आयोजित 15वें सीओपी (सीएमएस सीओपी15) की बैठक 23 से 29 मार्च तक ब्राजील के कैम्पो ग्रांडे में आयोजित की जा रही है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश