Corona Cases Latest Update: नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता… राजधानी समेत इन राज्यों में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी
Corona Cases Latest Update: नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता… राजधानी समेत इन राज्यों में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

Covid 19 Cases in India Today : भारत में 1000 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा / Image Source: File
- दिल्ली में कोरोना के 23 और गाजियाबाद में 4 नए मामले आए सामने
- इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज
- सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी
Corona Cases Latest Update: नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रोजाना आ रहे आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए तो वहीं, गाज़ियाबाद में 4 लोग संक्रमित मिले। इन मामलों के बाद दिल्ली और गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अलर्ट पर आ गई हैं। इधर, गुजरात में 15 नए मामले सामने आए, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद से कोविड-19 संक्रमण के तीन मामले सामने आए। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं।
Read More: Aaj ka Mausam: नौतपा से एक दिन पहले मेहरबान हुआ मौसम.. आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी
दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाइयों, बेड और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों से कोविड के सभी ‘पॉजिटिव’ नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा है। उसने कहा, ‘‘अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में तैयार रहना चाहिए। वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन सांद्रक और पीएसए जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए।’’ उसने कहा कि सभी मापदंडों की दैनिक रिपोर्टिंग दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर भी की जानी चाहिए।
इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज
मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। एक मरीज की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बता दें कि, संक्रमण के लिए इस बार ओमिक्रोन के नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
Read More: Raipur Mekahara Hospital Fire: मेकाहारा अस्पताल में बड़ा हादसा टला... आधी रात फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मची अफरातफरी
भारत में कुल कोरोना केस (Corona Cases in India)
Corona Cases Latest Update: केरल में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं, यहां अभी 95 एक्टिव केस है। तमिलनाडु 66 और महाराष्ट्र में 56 पॉजिटिव मिले हैं। गुजरात में अब तक 40 मरीज मिले चुके हैं। 33 एक्टिव हैं। दिल्ली में 23 केस मिले हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज सामने आए। तीन को आइसोलेशन में रखा है। हरियाणा में 5 मरीज मिले हैं। सिक्किम 1, राजस्थान 2, पश्चिम बंगाल 1, कर्नाटक 16 और पुडुचेरी में 10 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। सभी मरीजों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
Web Title: Corona Cases in India

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm