सांसद महोदय का अनोखा ज्ञान, कहा- कोरोना खुदा का कहर है, माफी मांगने पर ही मिलेगी निजात, बीमारी होती तो कोई तो इलाज होता

Ads

सांसद महोदय का अनोखा ज्ञान, कहा- कोरोना खुदा का कहर है, माफी मांगने पर ही मिलेगी निजात, बीमारी होती तो कोई तो इलाज होता

  •  
  • Publish Date - June 3, 2021 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

सम्भल: सम्भल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुउर्रहमान बर्क़ ने कोविड-19 महामारी को खुदा का कहर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि परमात्मा से माफी मांगने पर ही इससे निजात मिलेगी।

Read More: पूरे प्रदेश में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ग्रामीण इलाकों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

बर्क़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कोरोना वायरस अगर कोई बीमारी होती तो दुनिया में इसका कोई तो इलाज होता। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि ‘अज़ाब-ए-इलाही’ (खुदा का कहर) है। हम सबसे गलतियां हुई हैं। मुसलमान अल्लाह के दरबार में और हिन्दू भाई ईश्वर के चरणों में बैठें और गिड़गिड़ाकर अपनी ख़ताओं की माफी मांगें। तभी कोरोना से निजात मिलेगी।’’

Read More: उम्र पचपन की बीवी बचपन की ! 55 साल के शख्स के साथ डेट पर गई 26 साल की युवती, बाप-बेटी समझ बैठे लोग

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी जगह-जगह भीड़ के जरिये बेकुसूर लोगों का कत्ल करवा रही है, लड़कियों से बलात्कार करवा रही है। जगह-जगह जुल्म और ज्यादती हो रही है। ये सब गलतियां भी कोरोना महामारी रूपी खुदाई कहर के लिये जिम्मेदार हैं। सपा सांसद ने कहा कि सरकार की बहुत सी नीतियां गलत हैं। गलतियां सबसे होती हैं। मगर उन्हें सुधारा जाना चाहिये। नीतिगत गलतियों के लिये मौजूदा सरकार से ही सवाल किये जाएंगे।

Read More: राजधानी रायपुर सहित इस जिले में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम हुआ खुशनुमा