पांच माह बाद एक दिन में दर्ज हुए सबसे कम COVID-19 केस, कुल मामले 97 लाख पार, 385 और लोगों की मौत

Ads

पांच माह बाद एक दिन में दर्ज हुए सबसे कम COVID-19 केस, कुल मामले 97 लाख पार, 385 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 05:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर (भाषा) भारत में 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 26,567 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,03,770 हो गए। वहीं 385 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,958 हो गई।

Read More News:  राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त

आंकड़ों के अनुसार देश में 91,78,946 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.59 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,83,866 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.96 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

Read More News: कांग्रेस को जोर का झटका, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कोषध्यक्ष ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सात दिसम्बर तक 14,88,14,055 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,26,399 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि