कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 47 नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 47 नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 47 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 30, 2020 10:13 am IST

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,917 हो गई। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए और 51 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 423 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 24,917 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं और 24,404 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमण की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में